Top News

प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ के नारों के साथ 500 कपड़े के थैले बांटे

प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ के नारों के साथ 500 कपड़े के थैले बांटे
 

उमरिया- जिला कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव व जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी के मार्गदर्शन पर युवा टीम उमरिया के द्वारा प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत जिले के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों पर कपड़े के थैले वितरण कर पॉलिथीन व प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक को प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है।
     युवा टीम के टीम लीडर हिमांशू तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि युवा टीम उमरिया के द्वारा पूर्व में ही प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ की तैयारी की गई थी जिसके लिए युवाओं की टोली को तैयार कर विभाजन भी किया गया विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में युवाओं की टोली पहुंचकर कपड़े की थैले वितरण कर पॉलिथीन व प्लास्टिक उपयोग ना करने के लिए अपील की  व प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को समझाया कि प्लास्टिक जहां खेतों की उर्वरक क्षमता को नष्ट कर रहा है वहीं जानवरों के लिए भी यह खतरा है। प्लास्टिक नदी नालों में वर्षों ऐसे ही पड़ा रहता है। पर्यावरण सिपाहियों ने दुकान-दुकान जाकर लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की अपील की।
लोगों ने भी युवाओं की टोली को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का आश्वासन दिया। इस दौरान पर्यावरण सिपाहियों ने नगर में विभिन्न स्थानों से कई बैग कूड़ा उठाकर उसे डस्टबिन में डाला।
     ज्योति विश्वकर्मा ने  कहा कि प्लास्टिक उन्मूलन की इस मुहिम में सभी को सहयोग करना जरूरी है।
 युवाओं के द्वारा प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ, प्लास्टिक है जानलेवा इसका उपयोग बंद करें, प्लास्टिक हटाओ बीमारियां भगाओ, अबकी बार प्लास्टिक का बहिष्कार जैसे नारे लगाए गए।प्लास्टिक का प्रयोग हमें पूर्ण रूप से बंद करना चाहिए क्योंकि इसका प्रयोग केवल पर्यावरण के लिए ही नहीं बल्कि इंसानों और पशुओं के लिए भी घातक है। इस अवसर पर हिमांशू तिवारी,कविता बर्मन, ज्योति विश्वकर्मा, सनी यादव,नरेश प्रजापती,जितेंद्र तिवारी, पूजा परस्ते, लक्ष्मी सिंह,महिमा बर्मन, महेंद्र तिवारी,करन बैगा,नीलम सिंह,प्रेरणा तिवारी,भूमिका बर्मन, अंकिता बर्मन, मित्रा सिंह,सरोज सिंह,उमा बाई, रामकली सिंह,जानकी बैगा,सरोज बैगा, लक्ष्मी बैगा,रुकमणी सिंह,शिवानी बर्मन उपस्थित रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post