Top News

ग्रीन गणेश अभियान के तहत छात्राओं ने दिया संदेश,युवा टीम की अनूठी पहल

 ग्रीन गणेश अभियान के तहत छात्राओं ने दिया संदेश,युवा टीम की अनूठी पहल

उमरिया- ग्रीन गणेश अभियान के तहत कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव व जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी मार्गदर्शन के  पर युवा टीम उमरिया के द्वारा शासकीय कन्या विद्यालय में आयोजित हुआ ग्रीन गणेश अभियान पर छात्राओं ने दिया संदेश।
टीम लीडर हिमांशू तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि  ग्रीन गणेश अभियान के तहत आज शासकीय कन्या विद्यालय बिरसिंहपुर पाली में छात्राओं के द्वारा मिट्टी की गणेश जी की प्रतिमा बनाकर प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्ति स्थापित ना करने के लिए अपील की गई।

विद्यालय की छात्राओं ने बड़ी संख्या में उत्साह से हिस्सा लिया और अपने हाथों से गणेश प्रतिमा का निर्माण किया।अभियान के उद्देश्य से परिचित कराते हुए पर्यावरण प्रदूषण के तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी दी। मूर्ति को प्राकृतिक रंगों से सजाने के साथ उनका विसर्जन घर पर ही करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पाली थाना से उप निरीक्षक शरद खम्परिया, सउनि बृजेन्द्र उर्मलिया, विद्यालय प्राचार्य कमलेश सिघाई, शिक्षक ममिता बिरथरे, मनीषा मिश्रा,शारदा गौतम,युवा हिमांशू तिवारी,नरेश प्रजापति, ज्योति विश्वकर्मा सुनील प्रजापति, विद्यालय छात्रा आकांक्षा प्रजापति भावना खटीक कंचन खटीक आरती पाल नंदनी केवट खुशी साहू हेमलता प्रजापति नंदिनी सिंह खुशी सेन सुलोचना गुप्ता एवं 50 छात्राएं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post