शहडोल में मुस्लिम युवक का क्रिकेट मैच को लेकर विरोध:भारत-पाकिस्तान मैच से पहले ही खेला क्रिकेट, फिर मुंडन कर दिया बड़ा संदेश
शहडोल। एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर जहां देशभर में रोमांच का माहौल है। वहीं मध्य प्रदेश के शहडोल में एक मुस्लिम युवक ने इसका अनोखे अंदाज में विरोध कर सबका ध्यान खींच लिया। युवक का कहना है कि जब ऑपरेशन सिंदूर में हमारे जवान शहीद हो रहे हैं, तब भारत-पाक क्रिकेट मैच आयोजित करना शहीदों के बलिदान का अपमान है।जिला संयुक्त कार्यालय के सामने धरना स्थल पर युवक आबिद ने अपने साथियों को बुलाकर पहले क्रिकेट खेला और उसके बाद साउंड बॉक्स लगाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विरोध के बीच उसने सबके सामने अपना मुंडन कराया और शहीदों के सम्मान में बड़ा संदेश दिया।
आबिद का कहना है कि
जब तक पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई नहीं होती तब तक भारत-पाक के बीच किसी भी खेल आयोजन को स्वीकार नहीं किया जा सकता। शहीदों के अपमान पर क्रिकेट उत्सव मनाना हमारी आत्मा को चोट पहुंचाता है।
आपको बता दे की क्रिकेट मैच के विरोध में इससे पहले टीवी फोड़ चुका है आबिद।इससे पहले भी आबिद भारत-पाक के बीच हुए पहले मैच को लेकर गुस्से में अपना टीवी फोड़ चुका है। अब इस बार उसके मुंडन वाले विरोध ने लोगों का ध्यान खींच लिया है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि जाति-धर्म से ऊपर उठकर सैनिकों का सम्मान करना ही सच्ची देशभक्ति है।

Post a Comment